प्रशासनिक सुधार आयोग की अनुशंसाओं पर क्रियान्वयन संचालन समिति का पुनर्गठन

प्रशासनिक सुधार आयोग की अनुशंसाओं पर क्रियान्वयन एवं संचालन के लिये राज्य शासन ने मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा की अध्यक्षता में समिति का पुनर्गठन किया है।

समिति के सदस्य अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री प्रमोद अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्य सचिव कार्यालय श्री एस.सी. मिश्रा, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री एम.के. वार्ष्णेय, सचिव लोक सेवा प्रबंधन श्री हरिरंजन राव, सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे, आयुक्त स्वास्थ्य श्री पंकज अग्रवाल, सचिव लोक सेवा आयोग श्री मनोहर दुबे, आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन श्री एम. सेलवेन्द्रन और कलेक्टर भोपाल श्री निशांत वरवड़े होंगे। समिति में भारत सरकार द्वारा एक प्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामांकित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *