भारत, बांग्लादेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए दो अरब डॉलर का ऋण देगा। यह ऋण पहले दिये गये ऋण के अतिरिक्त होगा। ऋण समझौते पर दोनों देशों ने कल ढाका में हस्ताक्षर किए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष अपने ढाका दौरे के दौरान बांग्लादेश को सहायता देने का आश्वासन दिया था।
Related News