इलाहाबाद उच्च न्यायालय आज अपना 150वां स्थापना दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में भारत के प्रधान न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर और केंद्रीय कानून मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा हैं। न्यायमूर्ति ठाकुर ने कल शाम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विशेष डिजिटल केंद्र का उद्घाटन किया।
कानून की दुनिया में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सफर आगरा से 1866 में शुरू हुआ था और 1869 में हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचा जिसकी लखनऊ में भी एक खंडपीठ है। उच्च न्यायालय ने अबतक लाखों फैसले दिए हैं। जिसमें ब्रिटिश भारत और आजादी के बाद के कई ऐतिहासिक निर्णय शामिल हैं। इस यादगार अवसर पर रिजर्व बैंक दस रूपये का एक सिक्का और डाक विभाग एक खास डाक टिकट जारी कर रहा है।