तेजाब खरीदने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

केंद्र सरकार ने प्रस्ताव किया है कि तेजाब खरीदने के लिए फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। कल उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में सरकार ने तेजाब की खुली बिक्री रोकने के अनेक उपायों की जानकारी दी है। दुकानदारों को तेजाब बेचने के लिए लाइसेंस लेना होगा। उच्चतम न्यायालय ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार से कहा था कि वह तेजाब की खुली बिक्री रोकने के लिए दिशा-निर्देशों की जानकारी दे ताकि महिलाओं पर तेजाबी हमले रोके जा सकें। जनहित याचिका में इन हमलों से कारगर ढंग से निबटने के लिए नया कानून बनाने या मौजूदा कानूनों में संशोधन करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *