रूस में फ्लाई दुबई के विमान हादसे में दो भारतीय सहित 62 लोगों की मौत हो गई है। फ्लाई दुबई का यह विमान आज सुबह रूस के रोस्तोव ऑन दोन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुबई से आ रहा यह विमान बेहद खराब मौसम में उतरने की दूसरी कोशिश कर रहा था, लेकिन वह रनवे से चूक गया। इस बीच, विमान का फलाइट रिकार्डर मिल गया है। दूसरे रिकार्डर की भी तलाश जारी है।