कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साकेत बहगुणा पार्टी के असंतुष्ट गुट का नेतृत्व कर रहे है जिसने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने की धमकी दी है।
साकेत बहुगुणा को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।