बैल्जियम की पुलिस ने ब्रसल्‍स में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बैल्जियम की पुलिस ने ब्रसल्‍स में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, शहर में मंगलवार के हमलों के सिलसिले में बड़े पैमाने पर छानबीन जारी है। इन हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई थी। ये गिरफ्तारियां कल शाम शाएर‍बीक इलाके में की गईं, लेकिन इन संदिग्‍धों की पहचान या हमलों से उनके संबंध के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

उधर, फ्रांस में एक संदिग्‍ध व्‍यक्ति को पेरिस के निकट गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार वह हमले का षड़यंत्र रच रहा था। फ्रांस में गृहमंत्री ने बताया है कि इस गिरफ्तारी से फ्रांस में बम विस्‍फोट करने की पक्‍की साजिश को विफल करने में मदद मिली है।

इससे पहले बैल्जियम ने स्‍वीकार किया कि ब्रसल्‍स के एक हमलावर के बारे में उससे गलती हुई है। बैल्जियम के गृह मंत्री और न्‍याय मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्‍होंने त्‍यागपत्र देने का प्रस्‍ताव रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे नामंजूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *