बिहार के औरंगाबाद जिले में कल नक्सली हमले में राज्य के तीन पुलिसकर्मियों सहित सुरक्षा बलों के पांच जवान षहीद हो गए। हमले की सूचना मिलने के बाद पहुंचे पुलिस दस्ते और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई।इस गोलीबारी में सैफ के तीन जवान और निजी सुरक्षा एजेंसी के दो गार्ड की मौत हो गई। इस हमले में स्पेशल आक्सीलरी पुलिस के चार जवान और तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं। औरंगाबाद के जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों से १८ हथियार भी लूट लिए हैं। नक्सलियों ने यहां तीन डंपर समेत बैस कैंप में भी आग लगा दी। इसके अलावा नक्सलियों ने रफीगंज गालेमार्ग पर बिलोरी नदी पर बने एक पुल को भी विस्फोट से क्षतिग्रस्त कर दिया। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है।