पाकिस्तान से खुफिया और पुलिस अधिकारियों का दल भारत आया है।

पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तान के पांच सदस्यों का जांच दल नई दिल्‍ली पहुंच गया है। इस दल में सैन्‍य खुफिया विभाग और नागरिक प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं।

यह पहला मौका है जब किसी आतंकी हमले की छानबीन के लिए पाकिस्तान से खुफिया और पुलिस अधिकारियों का दल भारत आया है।

इस वर्ष जनवरी में पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत, आतंकवादी नेटवर्क खिलाफ पाकिस्तान से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस घटना में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। हमले में शामिल सभी आतंकी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *