डेफ एक्‍सपो आज दक्षिण गोवा के बेतूल कितोल में शुरू हुई।

देश की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी डेफ एक्‍सपो आज दक्षिण गोवा के बेतूल कितोल में शुरू हुई। चार दिन की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने किया। इसमें स्‍वदेशी साधनों और अनुसंधान से तैयार भारतीय रक्षा उत्‍पाद भी प्रदर्शनी में दिखाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी से यह दिखाया जा सकता है कि भारत रक्षा उत्‍पादन के क्षेत्र में क्‍या कुछ कर सकता है।  कि रक्षा खरीद प्रक्रिया की ताजा श्रृंखला 2016 आज से ऑन लाइन शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि इस नई प्रक्रिया और नये वर्गीकरण से मेक इन इंडिया कार्यक्रम को असल में बढ़ावा मिलेगा और रक्षा उत्‍पादन के क्षेत्र में देश में औद्योगीकरण बढ़ाने का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी। श्री पर्रिकर ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के कारण ही विश्‍व के देश इस रक्षा प्रदर्शनी में व्‍यापक सहयोग कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस प्रदर्शनी में रक्षा उत्‍पाद करने वाले दुनिया के अग्रणी देशों की कंपनियों के निर्मित रक्षा उपकरण, मशीनरी और हथियार प्रदर्शित किये गए हैं।

आधुनिकतम मुख्‍य युद्धक टेंक अर्जुन और सशस्‍त्र सैनिकों के सामान को ले जाने वाले वाहन इस प्रदर्शनी का मुख्‍य आकर्षण हैं। कई भारतीय और विदेशी कंपनियां पहले से ही अपने मंडप यहां बना चुकी हैं और व्‍यापारिक जानकारियां ले रही हैं। भारत इलैक्‍ट्रोनिक्‍स, डीआरडीओ और अन्‍य निजी भारतीय कंपनियां भी इसमें हिस्‍सा ले रही हैं। भारत रक्षा उपकरणों, मशीनरी और हथियारों का बहुत बड़ा निर्यातक है। इसलिए लगभग पांच सौ से अधिक विदेशी कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। मेक इन इंडिया के दौर में निर्यातक देश भारत में निवेश करने को आकर्षित होंगे और स्‍वदेशीकरण पर भी जोर रहेगा।

गोवा के मुख्‍यमंत्री लक्ष्‍मीकांत परसेकर ने कम्‍पनियों से अपील की कि वे रक्षा संबंधी उद्योग लगाने के लिए गोवा को निवेश के लिए चुने। रक्षा राज्‍य मंत्री राव इन्‍द्र जीत सिंह ने कहा कि सरकार की हाल की नीतियों और विभिन्‍न पहलों से सशक्‍स औद्योगिक आधार बनाया जा सकेगा। रक्षा सचिव अशोक कुमार गुप्‍ता ने प्रदर्शनी में आए प्रतिनिधियों का स्‍वागत किया। इस अवसर पर नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल आर के धवन और सेनाध्‍यक्ष जनरल जी मोहन कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *