पाकिस्तान में कल लाहौर के एक पार्क में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 70 हो गई है, जिनमें 22 बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोट में कई महिलायें भी मारी गईं। ये घटना त्यौहार के मौके पर हुई जब भीड़-भाड़ वाले एक पार्क में कई परिवार जमा हुए थे। पाकिस्तान तालिबान से अलग हुए एक गुट जमात-उल-अहरार ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। पाकिस्तान में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है।
Related News