अभिनेता अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना रानाउत को तनु वेड्स मनु रिर्टन्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को प्रदान किया जाएगा। बाहुबली को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया है। पुरस्कारों की घोषणा करते हुए मुख्य ज्यूरी अध्यक्ष रमेश सिप्पी ने बताया कि बजरंगी भाईजान को स्वस्थ मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार पंजाबी फिल्म नानक शाह फकीर को देने की घोषणा की गई है।
Related News