मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत के पुत्र श्री नरेन्द्र गेहलोत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नरेन्द्र गेहलोत का आज नागदा में हृदयाघात से निधन हो गया।
श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।