भारत उच्‍च वृद्धि दर के साथ दुनिया का चमकता हुआ देश।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत निम्‍न मुद्रास्‍फीति, बेहतर भुगतान संतुलन, कम चालू खाता घाटा और उच्‍च विकास दर के साथ विश्‍व की सबसे आकर्षक अर्थ व्‍यवस्‍था है। उन्‍होंने कहा कि ये विवेकशील आर्थिक प्रबन्‍धन, मजबूत नीतियों और कारगर प्रबन्‍धन का नतीजा है।

आज नई दिल्‍ली में ब्‍लुमबर्ग भारत आर्थिक मंच में श्री मोदी ने कहा कि प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश का देश में प्रवाह मेक इन इंडिया नीति का ठोस परिणाम है, जिससे श्रम प्रधान क्षेत्रों में कारोबार बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि चालू वित्‍तवर्ष की पहली तिहाई में शुद्ध प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश में रिकार्ड वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि आने वाले वर्षों में किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया जायेगा। बड़े औद्योगिक घरानों के पास बैंकों के बकाये पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक वसूली के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *