केन्द्र सरकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित पचास और फाइलें आज नई दिल्ली में सार्वजनिक करेगी। इनमें से दस- दस फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय की तथा तीस फाइलें विदेश मंत्रालय की हैं। ये फाइलें 1956 से 2009 तक की अवधि की है। संस्कृति मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा इन फाइलों को वैब पोर्टल WWW. netajipapers.gov.in पर ऑनलाइन जारी करेंगे।
जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी की 119वीं जयंती के अवसर पर सौ फाइलें सार्वजनिक की थी।