ब्रसेल्स में पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले के बाद से लापता बेंगलूरू के इंफोसिस कर्मचारी राघवेन्द्रन गणेशन भी हमले में मारे गए लोगों में शामिल थे। ब्रसेल्स के अधिकारियों ने राघवेन्द्रन की पहचान के बाद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राघवेन्द्रन मेट्रो के उसी कोच में सफर कर रहे थे जिसमें आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया था। राघवेन्द्रन के पार्थिव शरीर को उनके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है और उसे एम्सटरडम हवाई अड्डे से भारत लाया जाएगा।
Related News