भारत के शिव थापा को एशिया ओसियाना क्वालीफाईंग बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीन के क्विनयान में 56 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में शिव थापा को थाईलैंड के मौजूदा एशियाई चैंपियन चाटचाइ बुटदी के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पडा। शिव ने कल फाइनल में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिये अपनी जगह पक्की कर ली थी।
Related News