भारत ने वर्ष 2015-16 के दौरान यूरिया का रिकॉर्ड दो सौ पैंतालीस लाख टन उत्पादन किया है और वह इसमें आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने कल मुम्बई में कहा कि देश अगले दो साल में आमतौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले उर्वरक का निर्यात शुरू कर देगा।
श्री अहिर ने बताया कि सरकार ने सिटी कंपोस्ट के उत्पादकों के लिए एक हजार पांच सौ रुपये की धनराशि निर्धारित कर इस खाद को बढ़ावा देने की नीति को मंजूरी दे दी है।