किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिये प्रोजेक्ट उदिता में 22 हजार से अधिक आँगनवाड़ी में उदिता कार्नर स्थापित किये गये हैं। कार्नर के जरिये 96 हजार बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाये गये हैं।
उदिता कार्नर के जरिये किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता और समुचित प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही एनीमिया पोषण के संबंध में भी उन्हें जागरूक बनाया जा रहा है।
प्रदेश के 51 जिले की आँगनवाड़ियों में 22 हजार 172 केन्द्र पर उदिता कार्नर स्थापित किये गये हैं। भोपाल जिले में 79, रायसेन में 98, राजगढ़ 330, सीहोर में 347, विदिशा में 12, भिण्ड में 579, मुरैना में 470, श्योपुर में 224, अशोकनगर में 115, दतिया में 47, गुना में 6, ग्वालियर में 228, शिवपुरी में 138, बैतूल में 669, हरदा 664, होशंगाबाद में 208, अलीराजपुर में 140, बड़वानी में 112, बुराहनपुर में 152, धार में 572, इंदौर में 1307, झाबुआ में 165, खण्डवा में 67, खरगोन में 74, बालाघाट में 392, छिंदवाड़ा 1994, डिण्डौरी में 335, जबलपुर में 572, कटनी में 427, मण्डला में 1027, नरसिंहपुर में 24, रीवा में 12, सतना 228, सीधी में 51, सिंगरौली में 59, छतरपुर में 395, दमोह में 620, पन्ना में 929, सागर में 1102, टीकमगढ़ में 479, अनूपपुर में 1073, शहडोल में 1519, उमरिया में 724, आगर में 200, देवास 462, मंदसौर में 1332, नीमच 216, रतलाम में 6, शाजापुर में 300 और उज्जैन में 853 उदिता कार्नर स्थापित किये गये हैं। सिवनी में इस माह उदिता कार्नर स्थापित होंगे। इन कार्नर का 96 हजार 111 बालिकाओं ने लाभ उठाया है।