सिंहस्थ की याद संजोने माय स्टॉम्प की विशेष सुविधा

उज्जैन में सिंहस्थ-2016 में विकसित की गईं नवीन जन-सुविधाओं का लाभ लेने में लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है। मंगलनाथ जोन में भारतीय डाक विभाग की ओर से सिंहस्थ मेला डाक घर में एक विषेष काउंटर स्थापित किया गया है। इसमें श्रद्धालुओं को माय स्टॉम्प का लाभ मिल रहा है।

श्रद्धालु 300 रुपये के व्यय पर सिंहस्थ की याद को एक स्टॉम्प के रूप में अपने साथ सदैव रख सकेगा। कुल 12 डाक टिकिट की शीट सिंहस्थ के कलात्मक मोनो के साथ उपलब्ध करवाई जा रही है। डाक टिकिट पर अपना फोटो छपवाने के इच्छुक श्रद्धालु इस काउंटर पर पहुँच रहे हैं।

सिंहस्थ की यादें संजोने का यह एक सस्ता और सुलभ तरीका है। इस काउंटर पर डाक योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *