असम में करीब एक लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

असम में करीब एक लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि डिब्रूगढ़, जोरहाट और शिवसागर के उपायुक्‍तों ने स्थिति में सुधार की बात कही है। राज्‍य के मुख्‍य सचिव ने बाढ़ की स्थिति की गुवाहाटी में समीक्षा की और उपायुक्‍तों को प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।

सबसे ज्यादा प्रभावित चराईदियो जिलों में 115 गांव के लगभग 61 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं। यहां तीन हजार लोग लगभग 12 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा बीते दिनों लगभग 300 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन, दस चिकित्सा दल तैनात किया है। इस जिले में कई हजार हजार हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *