उच्चतम न्यायालय ने जेल में बंद सहारा समूह प्रमुख सुब्रतो रॉय को उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार सप्ताह के पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने जेल में बंद सहारा समूह के एक निदेशक अशोक रॉय चौधरी को भी पैरोल पर छोड़ने का आदेश दिया। सुब्रतो रॉय निवेशकों को पैसा लौटाने के मामले को लेकर मार्च 2014 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।