उज्जैन में सिंहस्थ मेले के मंगलनाथ मीडिया सेन्टर के सामने बनी मोर की कृति श्रद्धालुओं का ध्यान अनायास ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मोर को देखते हुए राजस्थानी श्रद्धालुओं से पूछा कि उन्हें ‘मेले में कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा भोत आनंद आरयो छै।‘
राजस्थान से आये श्रद्धालु मौजा बस्सी जयपुर निवासी श्री लक्ष्मीनारायण, जमा रामगढ़ जयपुर निवासी श्री चन्द्रलाल मीणा, दोषा नागलबेली के श्री रमेशकुमार शर्मा तथा श्री टोंक गोपालसिंह सहित दल के सभी सदस्
यों ने बताया कि उन्हें ये आशंका थी कि आँधी-तूफान के बाद व्यवस्थाएँ प्रभावित हुई होगी। यहाँ आकर जब देखा तो विद्युत, परिवहन, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा के अच्छे इंतजाम से मेले की रौनक बरकरार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मेले की विशेष रूचि लेकर की जा रही व्यवस्था सराहनीय हैं।