आध्‍यात्मिक गुरू और मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का कनाडा में सड़क दुर्घटना में निधन।

आध्‍यात्मिक गुरू और निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का  कनाडा में मॉन्ट्रियल में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा हरदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। एक टिवट संदेश में श्री मोदी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह का निधन आध्‍यात्मिक विश्‍व के लिए एक बड़ी क्षति है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा है कि बाबा हरदेव सिंह न केवल एक आध्‍यात्मिक गुरू थे बल्कि समाज सुधारक भी थे।

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने बाबा हरदेव सिंह को एक महान आध्‍यात्मिक गुरू बताते हुए कहा कि मानवता की अथक सेवा के लिए उन्‍हें लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *