मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री मैत्रीपाल सिरिसेना को विमान-तल पर विदाई दी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता,
राज्य मंत्री सामान्य प्रशासन विभाग श्री लाल सिंह आर्य, भाजपा महासचिव श्री राम माधव, मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा भी विमान-तल पर मौजूद थे।राष्ट्रपति श्री सिरिसेना साँची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आज शाम भोपाल से स्वदेश रवाना हुए।