गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने 2002 के गोधरा कांड के मुख्य षडयंत्रकारी को गिरफ्तार किया है। गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की योजना का मुख्य षडयंत्रकर्ता फारूक भाना पिछले 14 साल से फरार था। इस घटना में 59 लोग जिंदा जल गए थे। 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रैस में आग लगाने से हुए जघन्य हत्याकांड के बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे।
गोधरा नगर निगम के पार्षद फारूख भाना को पंचमहल जिले के कलोल शहर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार फारूख भाना इस मामले में मुख्य षडयंत्रकर्ता है जिसने गोधरा रेलवे स्टेशन के पास फूलन बाजार में अमन गेस्ट हाउस में बैठक कर इस हत्याकांड की साजिश रची।