उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, हरियाणा के कुछ स्थानों और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अधिकतर जगहों पर लू का ज़बरदस्त असर है।

कल दिल्ली में अधिकतम तापमान तैंतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि पालम वेधशाला में तापमान 46 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुजरात में कल सर्वाधिक 46 दशमलव 9 डिग्री तापमान राजधानी अहमदाबाद में रहा, जो 2010 के बाद सबसे ज्‍यादा है। मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने आज दिन का तापमान और बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान नौगांव, खरगौन और बुरहानपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दिन के समय सूरज के आग उगलने के चलते लोग घरों या दफ्तरों से जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। शीतलपेय पदार्थों, टोपियों और कूलरों की बिक्री भी बढ़ गई है। मौसम केंद्र ने आज कई जगह लू चलने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *