बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज तीसरे पहर के कारोबार में १३५ अंक की बढ़त के साथ २० हजार २९४ पर था। अब से कुछ देर पहले यह १३६ अंक की वृद्धि के साथ २० हजार २९५ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ४६ अंक बढ़कर ६ हजार ७७ हो गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में रूपया आज डॉलर के मुकाबले ८ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर ५९ रूपये ६४ पैसे का हो गया।