केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से एक स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले में पूछताछ की है। अपनी सरकार बचाने के लिए बागी विधायकों को रिश्वत की पेशकश संबंधी इस स्टिंग ऑपरेशन के बारे में उनसे आज नई दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में पांच घंटे से अधिक पूछताछ की गई। बाद में श्री रावत ने कहा कि उन्हें अपने को निर्दोष साबित करने के लिए कोई प्रमाण देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले इस स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच बंद करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया।