सिक्किम पहला जैविक कृषि प्रधान राज्‍य हो गया है।

हिमालय की तलहटी में बसा देश का खूबसूरत प्रदेश सिक्किम पहला जैविक कृषि प्रधान राज्‍य हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी गंगतोक यात्रा के दौरान सिक्किम को पूर्णतया जैविक कृषि प्रधान राज्‍य घोषित किया था।  सिक्किम जैविक खेती मिशन प्रदेश के चार जिलों में 2003 में शुरू हुआ था।

देश का पहला पूरी तरह जैविक राज्‍य बनकर सिक्‍किम ने अन्‍य राज्‍यों के लिए उद्हारण पेश किया है। इस वर्ष जनवरी में गंगटोक के अपने दो दिन के दौरे में प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिक्‍किम को औपचारिक रूप से देश का पहला पूर्ण जैविक राज्‍य घोषित किया। उन्‍होंने जैविक खेती न छोडने के लिए किसानों की प्रशंसा की।

कई निराशा के पल आये होंगे, कई आशंका के अवसर पैदा हुए होंगे, इस रास्‍ते को छोड़कर कर के फिर एक बार पुराने रास्‍ते पर लौटने की इच्‍छा भी हुई होगी, आर्थिक संकट भी झेलने पड़े होंगे, लेकिन उसके बावजूद भी सिक्‍किम के उन लाखों किसानों का मैं नमन करता हूं कि उन्‍होंने अपनी राह छोड़ी नहीं। 2003 में शुरू हुए सिक्‍किम जैविक अभियान के तहत 14 हजार किसानों और 14 हजार एकड़ जमीन को शामिल किया गया। मैंने जैविक खेती में लगे कुछ किसानों से बातचीत की। उन्‍होंने जैविक खेती करने में खुशी जताई।

इसने अनुभव करा है हम, जो पहले था, जितना भी डिजीज़ मारने वाला वो केमिकल चलाता था, इसमें हमको बहुत तकलीफ था। हम आप ही बनाकर यह कर रहा है। यह बहुत अच्‍छा है। इसमें कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है। कोई हम बीमारी से भी मुक्‍त हो रहा है।

पहले पहले तो ज्‍यादा फायदा नहीं था। क्‍योंकि वो पहले तो पेस्‍टीसाइट गोबर यूज करता था तो फिर बाद में हम लोग ने गाय का मल लगाके यूज करके ऑरगेनिक खेती किया तब से हम लोग को बहुत फायदा हो रहा है। और इसका मार्किटिंग रेट भी ज्‍यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *