महाराष्ट्र के थाणे जिले में कल्याण के पास डोम्बिवली में रसायन कारखानों के बॉयलरों में भीषण विस्फोट हुए हैं। इनमें तीन लोग मारे गए और 28 घायल हुए। 6 की हालत गंभीर बताई गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि तीन चार किलोमीटर दूर तक भवनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
Related News