ममता बैनर्जी ने लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए आज पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 294 में से 211 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है।

कोलकाता में प्रसिद्ध रैड रोड़ पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

सुश्री ममता बैनर्जी ने बंगला में शपथ ली। 42 मंत्री बनाये गए हैं जिनमें से 18 नये चेहरे हैं। सात मंत्री अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से हैं। तीन महिलाओं को मंत्रिपरषिद में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री अरूण जेटली, बाबुल सुप्रियो, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद और जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूक अब्‍दुल्‍ला मौजूद थे।

भूटान के प्रधानमंत्री त्‍शेरिंग तोबगे(Tshering Tobgay), बंगलादेश के उद्योग मंत्री अमीर हुसैन अमु और कोलकाता में उप-उच्‍चायुक्‍त भी समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *