माओवादियों ने दो ग्रामीणों की कथित रूप से हत्‍या कर दी है।

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में माओवादियों ने दो ग्रामीणों की कथित रूप से हत्‍या कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुकमा जिले से 14 नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कोडागांव जिले में एक 18 वर्षीय युवक की हत्‍या की गई जबकि गांव के एक अन्‍य व्‍यक्ति को दंतेवाड़ा जिले में मार दिया गया। घटनास्‍थल पर मिले माओवादियों के पर्चों में दावा किया गया है कि ये युवक पुलिस का मुखबिर था। दंतेवाड़ा में केरांदुल थाने के तहत चोलनार गांव के पास पहाडि़यों में कल सुबह गांव के एक अन्‍य व्‍यक्ति का शव मिला। उसे बुधवार रात को अगवा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *