महाराष्ट्र के वर्धा जिले में पुलगांव स्थित सेना के केन्द्रीय आयुध डिपो में आधी रात के आसपास लगी भयंकर आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन फिर से आग भड़कने की खबर है और उस पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला सूचना अधिकारी अनिल गडेकर के अनुसार आग लगने के कारण दो भयंकर विस्फोट हुए। इस घटना में डिफेंस सिक्युरिटी कोर के पन्द्रह जवानों और दो अधिकारियों की मृत्यु हो गयी। 19 लोग घायल हुए हैं, जिनका सवांगी में इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।