सरकार ने गुर्दे की बीमारी से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए देश के प्रत्येक जिले में डायलिसिस केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक और निजी भागीदारी से ये डायलिसिस केन्द्र खोले जाएंगे। इसके लिए नौ सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबी की रेखा से नीचे की श्रेणी के मरीजों को यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध होगी। गरीबी रेखा से ऊपर के मरीजों को बहुत मामूली दर पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के तौर तरीकों पर विचार किया जा रहा है।
Related News