इराक में सेना को फालूजा शहर में आगे बढ़ते हुए आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फालूजा अभियान के कमांडर लेफिटनेंट जनरल अबदेलवहाब अल सादी के अनुसार आतंकवादियों ने सरकारी सैनिकों पर हमला किया है। जवाबी कार्रवाई में 75 आतंकवादी मारे गये। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि फालूजा में फंसे पचास हजार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मियों की चिन्ता बढ़ गयी है।
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि शहर में बहुत से नागरिक फंसे हुए हैं और आतंकवादी ढाल के तौर पर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।