बम्बई शेयर बाजार में मजबूती का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स 87 अंक की वृद्धि के साथ 26 हजार 755 पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26 अंक की वृद्धि के साथ 8 हजार 186 पर आ गया।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया तीन पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 67 रूपये 29 पैसे का बोला गया।