शौर्या दल के प्रशिक्षण मॉड्यूल पर कार्यशाला

शौर्या दलों के प्रशिक्षण मॉड्यूल पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का शुभारंभ आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती जयश्री कियावत ने किया।

श्रीमती कियावत ने शौर्या दल के महत्व और सामाजिक मूल्यों के निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। एक्शन एड ने शौर्या दल की गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उप संचालक महिला सशक्तिकरण श्रीमती रचना बुधौलिया ने शौर्या दल के कार्यों की जानकारी दी। महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने शौर्या दल के प्रशिक्षण पर प्रस्तुतीकरण दिया। अंतिम चरण में मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के बिन्दुओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *