अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का देहांत हो गया है।

फिल्‍म और रंगमंच की जानी-मानी अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का देहांत हो गया है। वे 79 वर्ष की थी।  उनका देहांत मुम्‍बई में उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद आज हुआ।

1937 में मुम्‍बई में जन्‍मी सुलभा देशपांडे ने विजय तेंदुलकर, विजया मेहता और सत्‍यदेव दुबे जैसे नाटककारों के साथ काम किया। उन्‍होंने मॉं, सास और दादी की भूमिकाओं में कई फिल्‍मों में गहरी छाप छोड़ी। श्‍याम बेनेगल जैसे निर्देशकों के साथ काम करके उन्‍होंने समांतर सिनेमा में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *