हरियाणा में आगामी डेढ़ वर्ष में प्रदेश करोसीन मुक्त होगा और हर घर में गैस का चुल्हा होगा।

चण्डीगढ़, 26 जून – हरियाणा में आगामी डेढ़ वर्ष में प्रदेश करोसीन मुक्त होगा और हर घर में गैस का चुल्हा होगा। इससे गृहणियों को उपलें एवं लकडिय़ों के धुएं से निजात मिलेगी और इस दिशा में हरियाणा सरकार काम कर रही है और शीघ्र ही इस योजना को निर्धरित अवधि में अमलीजामा पहना दिया जाएगा। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

ने आज हांसी की अनाज मण्डी में नायक समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। सम्मान समारोह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि हर घर में गैस कनेक्शन होने से धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव को रोका जा सकेगा तथा साथ ही प्रदुषण में भी कमी आएगी। आम तौर पर गरीबों को सबसिडी पर दिया जाने वाला करोसीन का उपयोग गलत ढंग से लोग गाडिय़ां आदि चलाने में प्रयोग करते है, इससे न केवल कालाबाजारी होती थी, बल्कि जिस वाहन में इसका प्रयोग किया जाता था, उसे भी नुकसान पहुंचाता था। इस दिशा में हरियाणा सरकार प्रदेश को करोसीन मुक्त करके हर घर में गैस चुल्हा उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने इसी तर्ज पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश को दिसम्बर, 2017 तक खुले में शौच मुक्त किया जाएगा। प्रदेश के हर घर में शौचालय होगा। शौचालय निर्माण के लिए हरियाणा सरकार अनुदान भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने उपस्थित भीड़ का आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने घरों में शौचालय अवश्य बनवाए और खुले में शौच जाने की आदत को खत्म कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के घुमन्तु परिवारों को चाहिए कि वे किसी एक स्थान पर अपना निवास स्थापित कर अपने बच्चों को शिक्षित करें। इसके लिए हरियाणा सरकार उन्हें घर बनाने के लिए जमीन/मकान बनाकर देगी। हरियाणा सरकार ऐसे परिवारों को मकान बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रूपये अनुदान राशि उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि घुमन्तु परिवारों के प्रति हरियाणा सरकार का साकारात्मक दृष्टिकोण है। हरियाणा एक-हरियाणवीं एक की तर्ज पर प्रदेश सरकार सभी का समान रूप से विकास करना चाहती है। इस दिशा में सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए पहले प्रयास किया जाएगा। इस दिशा मेंं सरकार व समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश में एकता, प्रेम, प्यार व भाईचारा बनाकर रखें और प्रदेश को विकास एवं उन्नति के मार्ग पर आगे ले जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेश के माहौल को किसी भी सुरत मेंं बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। उन्होंंने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ लोगों का परिवार है, जिसमें ताकवर और कमजोर परिवार भी है, कमजोर परिवार को सुदृड़ व आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगें। उन्होंने कहा कि एससी/बीसी कल्याण के लिए हरियाणा सरकार ने 674 करोड़ रूपये का बजट का प्रवाधान किया है जो पूर्व के बजट से 32 प्रतिशत अधिक है, इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार इन वर्गो के उत्थान व कल्याण के कटिबद्ध है। पिताहीन बेटी की शादी पर विवाह शगुन के तौर पर 51 हजार, बीपीएल परिवार की कन्या की शादी में 11 हजार रूपये, महिला खिलाड़ी की शादी पर 31 हजार रूपये, अन्र्तजातिय विवाह करने पर एक लाख एक हजार रूपये जैसी अनेक लाभ इन परिवारों के उत्थान लिए दिए जा रहे है। इसी प्रकार एससी/बीसी विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार 4 हजार से 14 हजार तक छात्रवृत्ति, पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थी को 800 रूपये व 6 से 10वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को एक हजार रूपये वर्दी भत्ता दिया जा रहा है। एससी/बीसी के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। 40 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों की सभी गलियां पक्की की जाएगीं। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में नायक समाज का अहम योगदान रहा है। मध्यप्रदेश के क्रान्तिकारी अचल सिंह नायक जैसे देश भक्तों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी, कैथल व कुरूक्षेत्र में एक-एक चौक की पहचान करके, उस चौक का नाम मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाएं ताकि उस चौक का नामकरण अचल सिंह नायक चौक किया जा सके। उन्होंंने भूना में निर्माणाधीन नायक धर्मशाला के निर्माण के लिए 21 लाख रूपये देने की घोषणा की। यदि नायक समाज कुरूक्षेत्र व हिसार में छात्रावास के लिए जगह निश्चित करें तो सरकार अनुदान देगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे अन्र्तराष्ट्रीय नशामुक्ती दिवस पर अपने बच्चों को हर प्रकार के नशे से दूर रखने की शपथ लें। इससे परिवार, प्रदेश व जिला का भला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *