चण्डीगढ़, 26 जून – हरियाणा सरकार द्वारा खेती को लाभ का क्षेत्र बनाने के लिए सरकार द्वारा योजना बनाई गई है। इसके पहले चरण में दिल्ली के 100 किलोमीटर क्षेत्रफल में फलों व फूलों की खेती को बढ़ावा दिया गया है। अब इस योजना को पूरे हरियाणा में लागू किया जा रहा है। यह जानकारी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल
ने देते हुए बताया कि प्रदेश में इजराइल की तर्ज पर कम पानी में अधिक फसलें लेने की कार्ययोजना पर काम हो रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसान को प्रति एकड़ एक लाख रुपये की आमदनी हो ताकि वह सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। उन्होंने कहा कि खुली सिंचाई वाली फसलों के स्थान पर आज विविध खेती का जमाना है जिससे पानी कम खर्च हो और आमदनी अधिक हो।