अमरीका ने कहा है कि अगर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी वीज़ा के लिए आवेदन देते हैं, तो उस पर अन्य मामलों की तरह विचार किया जाएगा। अमरीकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जॉ पसाकी ने कहा कि इस मुद्दे पर अमरीका की नीति में बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अमरीका वीज़ा से जुड़े मुद्दों पर कोई फैसला किसी दबाव में आकर नहीं लेता, और हर मामले की जांच उचित रूप से की जाती है।मुख्यमंत्री के रूप में श्री मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान वर्ष २००२ में गोधरा कांड के बाद के दंगों से हुए मानवाधिकार उल्लंघन के कारण मोदी को वीज़ा देने में अमरीका को आपत्ति है।