मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बड़े भाई की तरह बताते हुए उनकी रथ यात्रा में मोदी के पोस्टर नहीं होने संबंधी हालिया विवाद को फिजूल करार दिया है।चौहान ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने काफी अच्छा कार्य किया है। उन्होंने देश के सामने विकास की एक बेहतर तस्वीर पेश की है। मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। मैं यह पहले भी कहा हूं और फिर कह रहा हूं।