नोटबंदी के फैसले के विरोध में हंगामा

जहां एक तरफ कांग्रेस संसद और सड़क पर केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के विरोध में हंगामा कर रही है वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला में हैं। सोनिया गांधी गुरुवार सुबह शिमला के कुफरी पहुंची।
कुफरी में कुछ देर रूकने के बाद वो छराबड़ा पहुंची जहां उन्‍होंने बेटी प्रियंका वाड्रा के बन रहे नए आशियाने को देखा तथा उसके बाद होटल चली गई। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा भी साथ थीं।
जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी अपनी बेटी के साथ सुबह हेलीकाप्टर के माध्यम से शिमला पहुंच थीं। कल्याणी हेलीपैड में उतरने के बाद कुछ देर तक प्रियंका वाड्रा के बन रहे मकान को देखने पहुंची। यह पूरी तरह उनका न‍जी दौरा है तथा कुछ देर बाद वह वापस द‍िल्‍ली के लिए रवाना भी हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *