दोनों ही पार्टियां मिली जुली

आम आदमी पार्टी(आप) द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली में दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां मिली जुली हैं, ये मिलकर पांच-पांच साल लोगों को लूटते हैं। उन्होंने सभा में बैठे लोगों से सवाल किया कि ‘मैं मध्यप्रदेश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या भ्रष्टाचार कम हो गया है। 1000 के नोट बंद 2000 का नया नोट निकालने से कैसे भ्रष्टाचार को बंद करेंगे।’
केजरीवाल ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदीजी की नियत भी खराब है और निती भी। किसानों और गरीबों का लोन माफ नहीं किया जाता, लेकिन अमीरों का लोन माफ किया जाता है।’
छोला दशहरा मैदान में आयोजित ‘परिवर्तन रैली’ में महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का सम्मान किया। इसके पहले सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में आप के संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 11 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, यह कुशासन की सरकार है। उन्होंने कहा- राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए देश में दंगा फैलाने में भी संकोच महसूस नहीं करती। आम आदमी पार्टी एकलौती ऐसी पार्टी है जो इंकलाब जिंदाबाद का नारा देती है, क्यों हम सच में इंकलाब लाना चाहते हैं।
अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता को लूटते हैं और बीच कुची कसर सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरी कर देते हैं। 2018 में हम लूट की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। जनता पुकार रही है- सिंहासन खाली करो की जनता आती है।
यह पहली बार है जब आप द्वारा प्रदेश में कोई बड़ी सभा का आयोजन किया गया है और उसमें अरविंद केजरीवाल भी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *