राज्य के स्कूलों में 5 साल बाद राज्य सरकार 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा लेने जा रही है। ये परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होगी। पांचवीं की परीक्षा 21 मार्च और आठवीं की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा में राज्य के 35 हजार प्राइमरी-मिडिल स्कूल से 37 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
5वीं की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और 8वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। 5वीं परीक्षा स्कूल स्तर पर ही होगी, लेकिन 8वीं की परीक्षा का सेंटर निर्धारित कर दूसरे स्कूलों में परीक्षा कराई जाएगी। इसी तरह मूल्यांकन भी एक-दूसरे स्कूल में कॉपियों को अदल-बदल कर कराया जाएगा। गौरतलब है कि 2010 में आरटीई लागू होने के बाद परीक्षा लेने का सिस्टम खत्म कर दिया गया था।