पूरी तरह सामान्य नहीं नोटबंदी के बाद हालात

नोटबंदी के बाद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। ऐसे में ग्राहकों ने सरकार और रिजर्व बैंक से एक राहत की उम्मीद की थी, परंतु इस पर अब तक तो निराशा ही हाथ लगी है।
दरअसल, सरकार ने एटीएम और डेबिट कार्ड शुल्क पर 31 दिसंबर 2016 तक छूट दी थी। इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया गया है। यानी नए साल में आपको एटीएम और डेबिट कार्ड इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। मालूम हो एटीएम से पांच बार से अधिक रुपये निकालने पर बैंक 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन तक शुल्क वसूल रहे हैं।
500-1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद 10 नवंबर को सरकार ने ऐलान किया था कि 31 दिसंबर, 2016 तक डिपॉजिट व एटीएम ट्रांजेक्‍शन से जुड़ी फीस नहीं ली जाएगी।
बहरहाल, अब एनसीआर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नवरोज दस्तूर का कहना है कि इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि यह छूट आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि नोटबंदी के चलते लोगों की जेब में पर्याप्त पैसे नहीं हैं।
ट्रांजेक्शन प्रॉसेसिंग एंड एटीएम सर्विसेस FSS के अध्यक्ष वी. बालसुब्रमण्यम का कहना है कि मौजूदा स्थिति में पहले पांच ट्रांजेक्शन पूरी तरह फ्री हैं। इसके बाद लगने वाला शुक्ल बैंक और ग्राहक के कार्ड की श्रेणी पर अलग-अलग है। कई बैंक ऐसे हैं जो अपने प्रिमियम कस्टमर्स से यह शुल्क नहीं वसूल रहे हैं, जबकि अधिकांश ने यह छूट नहीं दे रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *