दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार से ज्यादा केंद्र से संतुष्ट

पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में जीत की आस लगाए बैठी आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली में ही झटका लगा है। एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार से ज्यादा केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संतुष्ट है।
सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली के 36 फीसद लोग मानते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पहले जैसा है। वहीं, 25 फीसद दिल्ली की जनता मानती है कि इसमें कमी आई है।
सर्वे के ये आंकड़े अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी रहे योगेंद्र यादव की एक सर्वे रिपोर्ट के हैं। योगेंद्र ने पिछले दिनों यह रिपोर्ट को मीडिया के सामने इसे जारी किया। योगेंद्र यादव के मुताबिक, उन्होंने पूरे सर्वे को खुद डिजाइन किया है।
सर्वे दिल्ली की 19 विधानसभा में 1202 लोगों पर किया गया है। नए साल के शुरुआती पांच दिनों में यह बातचीत अलग-अलग लोगों से की गई। सर्वे किसी एजेंसी से नहीं बल्कि खुद उनके लोगों ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *