संदीप तोमर, रजनीश के साथ विदेशी पहलवानों के दम पर हरियाणा हैमर्स ने शुक्रवार को पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल)-2 के फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में उसने जयपुर निंजास को 6-3 से शिकस्त दी। फाइनल में उसका मुकाबला गुरुवार को पंजाब रॉयल्स और मुंबई महारथी के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजयी टीम से होगा।