20 जनवरी को डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बन जाएंगे

कल यानी 20 जनवरी को डोनाल्‍ड ट्रंप दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बन जाएंगे।
नवंबर 2016 में राष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीतते ही वो अमेरिका के प्रेसीडेंट इलेक्‍ट बन गए थे।
20 जनवरी का कार्यक्रम उन्‍हें आधिकारिक रूप से प्रेसीडेंट बना देगा क्‍योंकि वो इसी दिन पद की शपथ लेंगे साथ ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति के निवास व्‍हाइट हाउस में रहने के लिए चले जाएंगे।
नियमानुसार प्रेसीडेंट इलेक्‍ट रहते हुए ट्रंप ने अपने कैबिनेट के सदस्‍यों को नामित करना शुरू कर दिया था। हालांकि इस नामांकन को अमेरिकी संसद यानी सीनेट से अनुमोदित करवाना पड़ता है।
लेकिन जिन लोगों को राष्‍ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है, वे सभी रातोंरात पूरी दुनिया के लिए वीवीआईपी बन जाते हैं।
आइए जानते हैं नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति की खास टीम के बारे में। यानी ट्रंप के सिपहसालारों के बारे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *